सीधे कंटेंट पर जाइए

शर्तें

धुनzo (dhunzo.com) आपकी लिखी बातों से किसी अपने के लिए गीत बनाता है। पेमेंट Nexivara (proprietor Karan Bindal) लेता है। ऑर्डर करके आप इन शर्तों को मानते हैं।

आख़िरी बदलाव: 23 अक्टूबर 2026

कौन ऑर्डर कर सकता है

सिर्फ़ 18 साल या उससे बड़े लोग। जिनके लिए गीत है, उन्हें साइन-अप नहीं करना होता।

आपको क्या मिलता है

  • बोल, जिन्हें आप अप्रूव करते हैं
  • दो रिकॉर्डेड वर्ज़न, A और B
  • प्रीमियर गिफ़्ट पेज और टिकट लिंक
  • दोनों गीत आपके WhatsApp में
  • पोस्टर, 3 साइज़ में
  • डिलीवरी के 7 दिन के अंदर एक फ़्री रीमेक

ऑर्डर कैसे चलता है

आप उनके बारे में बताते हैं और पे करते हैं। हम बोल लिखते हैं; आप लाइन बदल सकते हैं या दूसरे शब्द माँग सकते हैं, फिर अप्रूव करते हैं। हम ठीक वही शब्द गाते हैं। आपको कुछ रिकॉर्ड नहीं करना होता।

7 दिन तक अप्रूव न होने पर हम जैसा लिखा है वैसा ही गीत बनाते हैं; यह बात चेकआउट पर पहले बताई जाती है।

क़ीमत

₹199 आपके पहले गीत के लिए, पहले 10,000 ग्राहकों के लिए। फिर ₹399। भारत में दोनों क़ीमतों में 18% GST शामिल है। भारत के बाहर: $4.99 लॉन्च, फिर $9.99।

एक ग्राहक यानी एक WhatsApp नंबर (लौटकर आने वाला डिवाइस भी पहचाना जाता है)। पे शुरू होने के बाद क़ीमत नहीं बदलती; लंबित UPI पेमेंट अपनी क़ीमत रखता है। हर ऑर्डर के साथ GST इनवॉइस मिलता है।

रिफ़ंड

मन बदलने पर रिफ़ंड नहीं; हमारी चूक पर पूरा रिफ़ंड अपने आप। पूरी बात रिफ़ंड पॉलिसी में है।

AI से बनना

आपकी लिखी बातों से बोल लिखने और गीत गाने के लिए हम AI सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं; ज़रूरत पड़ने पर एक इंसान गीतकार भी मदद करता है। चेकआउट पर आप इस प्रोसेसिंग की सहमति देते हैं। हर गिफ़्ट पेज पर "Made with AI" लिखा होता है।

क्या लिख सकते हैं

  • सिर्फ़ वही बातें लिखिए जिन्हें बताने का आपको हक़ है
  • गीत में फ़ोन नंबर, पता या किसी और का पूरा नाम नहीं गाया जाता
  • किसी गायक, संगीतकार, गाने या फ़िल्म का नाम, या "उनके अंदाज़ में" नहीं
  • किसी धर्म, जाति या समुदाय का मज़ाक या अपशब्द नहीं; कोई गीत देवता की आवाज़ में नहीं
  • हम ऐसी बात या लाइन रोक सकते हैं और वजह बताते हैं

गीत का इस्तेमाल

गीत आपके तोहफ़े के लिए बनता है: आप इसे जिन्हें भेजें, परिवार और दोस्तों के साथ सुनें और शेयर करें।

स्टोरेज और डिलीट

हर जोड़ी की डिलीवरी से 15 दिन तक गीत हमारे सर्वर पर रहते हैं, फिर ऑडियो, बोल और आपका लिखा डिलीट हो जाते हैं। दोनों MP3 आपके WhatsApp में पहले ही आ जाते हैं। विवाद के लिए एक सबूत रिकॉर्ड 18 महीने रखा जाता है।

WhatsApp

हम आपको सिर्फ़ ऑर्डर अपडेट भेजते हैं, अगर आपने हाँ कहा हो। एक टैप में बंद कर सकते हैं। यह नंबर Sing A Wish के साथ साझा है, इसलिए हर मैसेज "Dhunzo:" से शुरू होता है। ग़ैर-ज़रूरी मैसेज सिर्फ़ सुबह 9 से रात 9 बजे के बीच।

रिपोर्ट और हटाना

किसी गीत या गिफ़्ट पेज की रिपोर्ट dhunzo.com/report पर कीजिए। सही क़ानूनी नोटिस पर ग़ैर-क़ानूनी सामग्री 3 घंटे के अंदर हटाई जाती है।

शिकायत

शिकायत अधिकारी: Karan Bindal, +91 96363 69360। 48 घंटे में स्वीकार, एक महीने में हल।