सीधे कंटेंट पर जाइए

रिश्ता गाइड

माँ और पापा के लिए गीत

जो बात माँ-पापा से कभी कह नहीं पाए, वह एक गीत में कहिए। धुनzo उनके नाम का अपना गीत बनाता है, हिंदी, हिंग्लिश या अंग्रेज़ी में: आप तीन छोटी बातें लिखते हैं, बोल अप्रूव करते हैं, और हम दो वर्ज़न (A और B) गाकर भेजते हैं। क़ीमत ₹199, GST शामिल (पहले 10,000 ग्राहकों के लिए लॉन्च ऑफ़र; फिर ₹399)।

मौक़ा: उनका जन्मदिन, शादी की सालगिरह, मदर्स डे, फ़ादर्स डे, दिवाली, या रिटायरमेंट। गीत WhatsApp लिंक से खुलता है; उन्हें कोई ऐप या लॉगिन नहीं चाहिए।

लोक-कला चित्र: माँ रसोई की मेज़ पर अपने बड़े बेटे को हाथ से निवाला खिला रही हैं, स्टील का टिफ़िन और चाय

आने वाले मौक़े

  • दिवाली
    16 दिन बाक़ी
  • मदर्स डे
    198 दिन बाक़ी
  • फ़ादर्स डे
    240 दिन बाक़ी

त्योहारों की तारीख़ें द्रिक पंचांग (नई दिल्ली) से वेरिफ़ाई की गई हैं; आपके शहर में तिथि थोड़ी अलग हो सकती है।

क्या लिखें: पाँच सवाल

ऑर्डर करते वक़्त यही पाँच सवाल पूछे जाते हैं। पहले तीन ज़रूरी हैं, आख़िरी दो वैकल्पिक। हर सवाल के साथ एक आइडिया:

  1. 1 · माँ आपके लिए कौन हैं?ज़रूरी

    जैसे: माँ, जो 25 साल से रोज़ सुबह 6 बजे सबसे पहले उठती हैं।

  2. 2 · एक पल जो सिर्फ़ आप दोनों जानते होज़रूरी

    जैसे: बोर्ड एग्ज़ाम की रात, आपका चुपचाप चाय रखकर चले जाना।

  3. 3 · माँ को माँ क्या बनाता है?ज़रूरी

    जैसे: हर कॉल पर पहला सवाल, "खाना खाया?", और आख़िरी, "ध्यान रखना"।

  4. 4 · जो आपने कभी कहा नहींवैकल्पिक

    जैसे: हॉस्टल जाते वक़्त आपने जो टिफ़िन दिया था, उसका स्वाद आज भी ढूँढता हूँ।

  5. 5 · आपकी दुआ उनके लिएवैकल्पिक

    जैसे: अब आप भी अपने लिए जिएँ, उतना ही जितना हमारे लिए जिए।

अच्छे गीत के लिए

  • जिस नाम से आप बुलाते हैं (मम्मी, अम्मी, माँ, पापा, पिताजी), वही लिखिए।
  • पापा की तारीफ़ सीधे नहीं होती, तो एक छोटा-सा पल लिखिए: स्कूटर, क्रिकेट, या वह एक बात जो वह बार-बार कहते हैं।
  • रिटायरमेंट के लिए "रिटायरमेंट" मौक़ा चुनिए।

सैंपल गीत: "आधी मैगी"

धुनzo का सैंपल गीत, दीदी के लिए, भाई दूज पर। बोल ऐसे ही लिरिक कार्ड पर आते हैं, नाम हाइलाइट होकर। आपका गीत आपकी अपनी बातों से बनेगा।

बोल, हिंदी मेंआधी मैगी

मुखड़ा

प्रिया दीदी, याद है वो नानी की छत,

रात के दो बजे, एक कटोरी मैगी।

आधी तूने खाई, आधी मुझे दी,

बोली, “चुप! मम्मी को मत बताना।”

कोरस

ओ दीदी, मेरी दीदी,

तू डाँट भी है, तू ढाल भी है।

टीका हो दूज का, या रोज़ की लड़ाई,

तेरे बिना ये घर, घर ही नहीं।

सैंपल प्रीमियर सुनिए →
धुनzo सैंपल पोस्टर: प्रिया, दीदी, भाई दूज प्रीमियर, संगीत: धुनzo, एक रोहन प्रोडक्शन

कितने का है?

₹199 · GST शामिल

₹199 आपके पहले गीत के लिए, पहले 10,000 ग्राहकों के लिए। फिर ₹399।

भारत के बाहर से? $4.99 लॉन्च, फिर $9.99।

हर गीत के साथ

  • बोल, जिन्हें आप ख़ुद अप्रूव करते हैं
  • दो रिकॉर्डेड वर्ज़न: A और B
  • प्रीमियर गिफ़्ट पेज, एक टिकट लिंक के साथ
  • दोनों गीत आपके WhatsApp में, हमेशा के लिए
  • पोस्टर, 3 साइज़ में (स्टेटस, स्क्वेयर, लिंक प्रीव्यू)
  • एक फ़्री रीमेक, 7 दिन के अंदर

मन बदलने पर रिफ़ंड नहीं। हम न बना पाएँ तो पूरा रिफ़ंड, अपने आप। 15 दिन में सेव कर लीजिए। पूरी रिफ़ंड पॉलिसी

कैसे बनता है

  1. 1 · लिखिए

    किसके लिए, कौन-सा मौक़ा, और उनके बारे में 3 छोटी बातें। बोलकर या लिखकर, हिंदी, अंग्रेज़ी या दोनों में।

  2. 2 · अप्रूव कीजिए

    कुछ मिनट में बोल आ जाते हैं, नाम के साथ। कोई लाइन बदलनी हो तो बदलिए, फिर एक टैप: "Perfect, गीत बनाओ"।

  3. 3 · भेजिए

    दो वर्ज़न तैयार, A और B। पसंद वाला चुनिए और WhatsApp पर प्रीमियर का टिकट भेजिए।

सवाल-जवाब

माँ या पापा का गीत कितने का है?

₹199 आपके पहले गीत के लिए, पहले 10,000 ग्राहकों के लिए। फिर ₹399। दोनों में GST शामिल है।

भारत के बाहर से पे कर रहे हैं तो $4.99 लॉन्च, फिर $9.99।

गीत बनने में कितना समय लगता है?

बोल आम तौर पर कुछ मिनट में आ जाते हैं, और अप्रूव करते ही रिकॉर्डिंग शुरू होती है।

फिर भी दो दिन पहले ऑर्डर कर लीजिए: बोल के लिए हमारी गारंटी 24 घंटे की है, और अप्रूव के बाद रिकॉर्डिंग के लिए भी 24 घंटे। इनमें चूकें तो पूरा रिफ़ंड, अपने आप।

माँ-पापा को टेक्नोलॉजी नहीं आती, गीत कैसे सुनेंगे?

आप WhatsApp पर एक लिंक भेजते हैं; उसे खोलते ही पर्दा खुलता है और गीत बोल के साथ बजता है। कोई ऐप डाउनलोड या लॉगिन नहीं। दोनों MP3 आपके WhatsApp में भी आते हैं, आप सीधे भी भेज सकते हैं।

मदर्स डे या फ़ादर्स डे के लिए कब ऑर्डर करें?

इस पेज पर "आने वाले मौक़े" में वेरिफ़ाइड तारीख़ देखिए, और दो दिन पहले ऑर्डर कर लीजिए।

क्या यह AI से बनता है?

हाँ। धुनzo गीत AI की मदद से लिखता और गाता है, और हर गिफ़्ट पेज पर साफ़ "Made with AI" लिखा होता है।

बोल में देर हो तो एक इंसान गीतकार उन्हें पूरा करता है। हम किसी गायक की आवाज़ या किसी फ़िल्मी गाने की नक़ल नहीं करते।

किसके लिए बनाएँ?

तीन मिनट में उनकी बातें, कुछ मिनट में बोल।