मदद और पॉलिसी
सीधे शब्दों में: क्या मिलता है, कितने का है, और कुछ गड़बड़ हो तो क्या होता है।
पहले यह जान लीजिए
कितने का है?
₹199 आपके पहले गीत के लिए, पहले 10,000 ग्राहकों के लिए। फिर ₹399। दोनों में GST शामिल है।
भारत के बाहर से पे कर रहे हैं तो $4.99 लॉन्च, फिर $9.99।
काउंटर असली है: जितनी जगह दिखती है, उतनी ही बाक़ी है।
क्या मुझे गाना या कुछ रिकॉर्ड करना होगा?
बिल्कुल नहीं। आप सिर्फ़ उनके बारे में बताते हैं और बोल अप्रूव करते हैं। लिखना, गाना और संगीत, सब हम करते हैं।
बोल पसंद न आएँ तो?
कोई भी लाइन टैप करके बदल सकते हैं, या "दूसरे शब्द" से 2 नए ड्राफ़्ट ले सकते हैं।
7 दिन तक अप्रूव नहीं किया तो हम जैसा लिखा है, वैसा ही गीत बना देते हैं।
गीत बनने के बाद 7 दिन के अंदर एक फ़्री रीमेक: नया मूड, नई आवाज़ या नाम की स्पेलिंग।
रिफ़ंड मिलता है?
मन बदलने पर रिफ़ंड नहीं, क्योंकि हर गीत आपके लिए अलग से बनता है और आप बोल पहले अप्रूव करते हैं।
हम चूकें तो पूरा रिफ़ंड, अपने आप: पेमेंट हुआ पर ऑर्डर नहीं बना, दो बार पेमेंट, 24 घंटे में बोल नहीं आए, अप्रूव के 24 घंटे बाद भी कोई वर्ज़न नहीं बना, या हमारी ग़लती से ऑर्डर रुका।
सिर्फ़ एक वर्ज़न बना तो वह मिलेगा, साथ में एक रीमेक क्रेडिट। रिफ़ंड उसी पेमेंट तरीक़े पर, RBI की समय-सीमा में, GST क्रेडिट नोट के साथ।
क्या यह AI से बनता है?
हाँ। धुनzo गीत AI की मदद से लिखता और गाता है, और हर गिफ़्ट पेज पर साफ़ "Made with AI" लिखा होता है।
बोल में देर हो तो एक इंसान गीतकार उन्हें पूरा करता है। हम किसी गायक की आवाज़ या किसी फ़िल्मी गाने की नक़ल नहीं करते।
किस भाषा में गीत बन सकता है?
अभी लाइव: हिंदी, हिंग्लिश, अंग्रेज़ी।
वेटलिस्ट पर: पंजाबी, मराठी, गुजराती, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया, भोजपुरी। आपकी भाषा लाइव होते ही WhatsApp पर बता देंगे।
मेरा लिखा हुआ कहाँ जाता है?
आपका लिखा, बोल और रिकॉर्डिंग 15वें दिन डिलीट हो जाते हैं। दोनों MP3 आपके WhatsApp में पहले ही आ जाते हैं, तो गीत आपके पास रहता है।
म्यूज़िक वीडियो आपके फ़ोन पर बनता है; फ़ोटो अपलोड नहीं होतीं। हम आपका डेटा बेचते नहीं।
जिनके लिए गीत है, उन्हें क्या करना होगा?
कुछ नहीं। उन्हें एक टिकट लिंक मिलता है। खोलते ही पर्दा खुलता है और गीत बजता है, बोल के साथ। कोई लॉगिन नहीं।
धुनzo कौन चलाता है?
धुनzo (Dhunzo, dhunzo.com) Nexivara का ब्रांड है, जयपुर, राजस्थान से। पेमेंट Nexivara लेता है और हर ऑर्डर के साथ GST इनवॉइस देता है (GSTIN 08AWPPB6630G2ZH)।
शिकायत अधिकारी: Karan Bindal, +91 96363 69360।
ऑर्डर पॉलिसी, सीधे शब्दों में
- पेमेंट के बाद: हम बोल लिखते हैं, आप अप्रूव करते हैं (बदलाव के साथ भी), और हम दो वर्ज़न गाकर बनाते हैं।
- 7 दिन तक अप्रूव नहीं किया तो हम जैसा लिखा है, वैसा ही गीत बना देते हैं।
- डिलीवरी के 7 दिन के अंदर एक फ़्री रीमेक।
- रिफ़ंड नहीं: मन बदलने पर, रीमेक के बाद भी पसंद न आने पर, आपके लिखे या अप्रूव किए बोल में ग़लती पर, 15 दिन की विंडो छूटने पर, या पाने वाले की प्रतिक्रिया पर।
- हमारी चूक पर अपने आप पूरा रिफ़ंड: पेमेंट हुआ पर ऑर्डर नहीं बना, दो बार पेमेंट, 24 घंटे में बोल नहीं, अप्रूव के 24 घंटे में कोई चलने लायक़ वर्ज़न नहीं, या हमारी ग़लती से ऑर्डर रुका। सिर्फ़ एक वर्ज़न चला तो वह वर्ज़न और एक रीमेक क्रेडिट। रिफ़ंड उसी पेमेंट तरीक़े पर, RBI समय-सीमा में, GST क्रेडिट नोट के साथ।
- 15 दिन बाद कंटेंट डिलीट। एक सबूत रिकॉर्ड (शर्तें, मंज़ूरी, डिलीवरी लॉग, इनवॉइस) 18 महीने रखा जाता है।
- शिकायत 48 घंटे में स्वीकार और एक महीने में हल।
बात कीजिए
ऑर्डर कोड पास रखिए (जैसे DZ-447123)। WhatsApp पर लिखिए, या शिकायत फ़ॉर्म भरिए।
शिकायत अधिकारी: Karan Bindal, +91 96363 69360