सीधे कंटेंट पर जाइए

रिश्ता गाइड

पति और पत्नी के लिए गीत

शादी की सालगिरह हो या बस एक आम शाम, अपने जीवनसाथी को उनके नाम का गीत सुनाइए। धुनzo आपकी लिखी तीन छोटी बातों से अपना गीत बनाता है, हिंदी, हिंग्लिश या अंग्रेज़ी में, दो वर्ज़न (A और B) के साथ। क़ीमत ₹199, GST शामिल (पहले 10,000 ग्राहकों के लिए लॉन्च ऑफ़र; फिर ₹399)।

मौक़ा: सालगिरह, जन्मदिन, करवा चौथ, वैलेंटाइन डे, गृह प्रवेश, या कोई भी दिन। प्रीमियर टिकट WhatsApp पर जाता है, और गीत बोल के साथ बजता है।

लोक-कला चित्र: पेड़ के नीचे झूले पर दादा-दादी, दादा हारमोनियम बजाते हुए और दादी ताली देते हुए

आने वाले मौक़े

  • करवा चौथ
    6 दिन बाक़ी
  • दिवाली
    16 दिन बाक़ी
  • वैलेंटाइन डे
    114 दिन बाक़ी
  • हरियाली तीज
    285 दिन बाक़ी

त्योहारों की तारीख़ें द्रिक पंचांग (नई दिल्ली) से वेरिफ़ाई की गई हैं; आपके शहर में तिथि थोड़ी अलग हो सकती है।

क्या लिखें: पाँच सवाल

ऑर्डर करते वक़्त यही पाँच सवाल पूछे जाते हैं। पहले तीन ज़रूरी हैं, आख़िरी दो वैकल्पिक। हर सवाल के साथ एक आइडिया:

  1. 1 · राहुल आपके लिए कौन हैं?ज़रूरी

    जैसे: राहुल, मेरे पति, और मेरे हर बुरे जोक पर हँसने वाले अकेले इंसान।

  2. 2 · एक पल जो सिर्फ़ आप दोनों जानते होज़रूरी

    जैसे: शादी के पहले साल, एक ही छतरी में मरीन ड्राइव पर भीगना।

  3. 3 · राहुल को राहुल क्या बनाता है?ज़रूरी

    जैसे: घर का हर बल्ब वही बदलते हैं, और मेरी हर परेशानी भी।

  4. 4 · जो आपने कभी कहा नहींवैकल्पिक

    जैसे: मैंने कभी नहीं कहा कि तुम्हारी चाय मेरे दिन की सबसे अच्छी चीज़ है।

  5. 5 · आपकी दुआ उनके लिएवैकल्पिक

    जैसे: हम बुढ़ापे में भी ऐसे ही लड़ें, और ऐसे ही मनाएँ।

अच्छे गीत के लिए

  • सालगिरह के लिए "सालगिरह" मौक़ा चुनिए; बोल में साथ के साल आ सकते हैं।
  • पहली डेट, पहला घर, कोई अंदर की बात: जो सिर्फ़ आप दोनों जानते हैं, उसी से सबसे अच्छा गीत बनता है।
  • जिस नाम से आप उन्हें बुलाते हैं, वही लिखिए।

सैंपल गीत: "आधी मैगी"

धुनzo का सैंपल गीत, दीदी के लिए, भाई दूज पर। बोल ऐसे ही लिरिक कार्ड पर आते हैं, नाम हाइलाइट होकर। आपका गीत आपकी अपनी बातों से बनेगा।

बोल, हिंदी मेंआधी मैगी

मुखड़ा

प्रिया दीदी, याद है वो नानी की छत,

रात के दो बजे, एक कटोरी मैगी।

आधी तूने खाई, आधी मुझे दी,

बोली, “चुप! मम्मी को मत बताना।”

कोरस

ओ दीदी, मेरी दीदी,

तू डाँट भी है, तू ढाल भी है।

टीका हो दूज का, या रोज़ की लड़ाई,

तेरे बिना ये घर, घर ही नहीं।

सैंपल प्रीमियर सुनिए →
धुनzo सैंपल पोस्टर: प्रिया, दीदी, भाई दूज प्रीमियर, संगीत: धुनzo, एक रोहन प्रोडक्शन

कितने का है?

₹199 · GST शामिल

₹199 आपके पहले गीत के लिए, पहले 10,000 ग्राहकों के लिए। फिर ₹399।

भारत के बाहर से? $4.99 लॉन्च, फिर $9.99।

हर गीत के साथ

  • बोल, जिन्हें आप ख़ुद अप्रूव करते हैं
  • दो रिकॉर्डेड वर्ज़न: A और B
  • प्रीमियर गिफ़्ट पेज, एक टिकट लिंक के साथ
  • दोनों गीत आपके WhatsApp में, हमेशा के लिए
  • पोस्टर, 3 साइज़ में (स्टेटस, स्क्वेयर, लिंक प्रीव्यू)
  • एक फ़्री रीमेक, 7 दिन के अंदर

मन बदलने पर रिफ़ंड नहीं। हम न बना पाएँ तो पूरा रिफ़ंड, अपने आप। 15 दिन में सेव कर लीजिए। पूरी रिफ़ंड पॉलिसी

कैसे बनता है

  1. 1 · लिखिए

    किसके लिए, कौन-सा मौक़ा, और उनके बारे में 3 छोटी बातें। बोलकर या लिखकर, हिंदी, अंग्रेज़ी या दोनों में।

  2. 2 · अप्रूव कीजिए

    कुछ मिनट में बोल आ जाते हैं, नाम के साथ। कोई लाइन बदलनी हो तो बदलिए, फिर एक टैप: "Perfect, गीत बनाओ"।

  3. 3 · भेजिए

    दो वर्ज़न तैयार, A और B। पसंद वाला चुनिए और WhatsApp पर प्रीमियर का टिकट भेजिए।

सवाल-जवाब

पति या पत्नी का गीत कितने का है?

₹199 आपके पहले गीत के लिए, पहले 10,000 ग्राहकों के लिए। फिर ₹399। दोनों में GST शामिल है।

भारत के बाहर से पे कर रहे हैं तो $4.99 लॉन्च, फिर $9.99।

गीत बनने में कितना समय लगता है?

बोल आम तौर पर कुछ मिनट में आ जाते हैं, और अप्रूव करते ही रिकॉर्डिंग शुरू होती है।

फिर भी दो दिन पहले ऑर्डर कर लीजिए: बोल के लिए हमारी गारंटी 24 घंटे की है, और अप्रूव के बाद रिकॉर्डिंग के लिए भी 24 घंटे। इनमें चूकें तो पूरा रिफ़ंड, अपने आप।

सालगिरह पर सरप्राइज़ कैसे दें?

ऑर्डर करते वक़्त उन्हें कुछ पता नहीं चलता; गीत आपके WhatsApp पर आता है। जब चाहें प्रीमियर टिकट भेजिए, या साथ बैठकर लिंक खोलिए: पर्दा खुलता है और गीत बजता है।

क्या गीत हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में हो सकता है?

एक गीत एक भाषा में बनता है: अभी हिंदी, हिंग्लिश, अंग्रेज़ी। हिंग्लिश में हिंदी और अंग्रेज़ी शब्द वैसे ही मिलकर आते हैं जैसे हम बोलते हैं।

क्या यह AI से बनता है?

हाँ। धुनzo गीत AI की मदद से लिखता और गाता है, और हर गिफ़्ट पेज पर साफ़ "Made with AI" लिखा होता है।

बोल में देर हो तो एक इंसान गीतकार उन्हें पूरा करता है। हम किसी गायक की आवाज़ या किसी फ़िल्मी गाने की नक़ल नहीं करते।

किसके लिए बनाएँ?

तीन मिनट में उनकी बातें, कुछ मिनट में बोल।