सीधे कंटेंट पर जाइए

रिश्ता गाइड

जन्मदिन का गीत, उनके नाम के साथ

इस जन्मदिन "हैप्पी बर्थडे टू यू" की जगह उनका अपना गीत बजाइए। धुनzo दीदी, भैया, माँ, पापा, पत्नी या दोस्त के लिए उनके नाम वाला जन्मदिन गीत बनाता है: आप तीन छोटी बातें लिखते हैं, बोल अप्रूव करते हैं, और हम दो वर्ज़न (A और B) गाकर तैयार करते हैं, हिंदी, हिंग्लिश या अंग्रेज़ी में। क़ीमत ₹199, GST शामिल (पहले 1,000 ग्राहकों के लिए लॉन्च ऑफ़र; फिर ₹399)।

रात बारह बजे प्रीमियर टिकट भेजिए: लिंक खोलते ही पर्दा खुलता है और गीत बोल के साथ बजता है। केक कटने के बाद फ़ैमिली ग्रुप में भी भेज सकते हैं।

लोक-कला चित्र: मोमबत्तियों वाले बड़े केक के आसपास बच्चे, एक लड़की मोमबत्तियाँ बुझा रही है, एक लड़का ढोलक बजा रहा है, ऊपर झंडियाँ और गुब्बारे

आने वाले मौक़े

  • दिवाली
    14 दिन बाक़ी
  • भाई दूज
    17 दिन बाक़ी
  • मदर्स डे
    196 दिन बाक़ी
  • फ़ादर्स डे
    238 दिन बाक़ी

त्योहारों की तारीख़ें द्रिक पंचांग (नई दिल्ली) से वेरिफ़ाई की गई हैं; आपके शहर में तिथि थोड़ी अलग हो सकती है।

क्या लिखें: पाँच सवाल

ऑर्डर करते वक़्त यही पाँच सवाल पूछे जाते हैं। पहले तीन ज़रूरी हैं, आख़िरी दो आपकी मर्ज़ी। हर सवाल के साथ एक आइडिया:

  1. 1 · तन्वी आपके लिए कौन हैं?ज़रूरी

    जैसे: तन्वी, मेरी छोटी बहन, जो अब मुझसे ज़्यादा समझदार हो गई है।

  2. 2 · एक पल जो सिर्फ़ आप दोनों जानते हैंज़रूरी

    जैसे: रात बारह बजे उसके हॉस्टल में चुपके से केक ले जाना, और वार्डन का जाग जाना।

  3. 3 · तन्वी में ऐसा क्या ख़ास है?ज़रूरी

    जैसे: पूरे घर के जन्मदिन उसे याद रहते हैं, बस अपना भूल जाती है।

  4. 4 · जो आपने कभी कहा नहींज़रूरी नहीं

    जैसे: तू पुणे गई तो घर का शोर कम हो गया; यह मैंने तुझे कभी बताया नहीं।

  5. 5 · आपकी दुआ उनके लिएज़रूरी नहीं

    जैसे: इस साल तेरी नई नौकरी पक्की हो, और अगला जन्मदिन हम साथ मनाएँ।

अच्छे गीत के लिए

  • नाम की स्पेलिंग ध्यान से लिखिए, और जिस नाम से आप बुलाते हैं (तनु, दीदी, बिट्टू) वह भी; गीत में वही आएगा।
  • मौक़े में "जन्मदिन" चुनिए। कोई ख़ास जन्मदिन है, जैसे अठारहवाँ या पापा का साठवाँ? यह अपनी बातों में लिखिए, ताकि बोल में आ सके।
  • रात बारह बजे के सरप्राइज़ के लिए दो दिन पहले ऑर्डर कर लीजिए, ताकि प्रीमियर टिकट समय पर तैयार रहे।

सैंपल गीत: "आधी मैगी"

धुनzo का सैंपल गीत, दीदी के लिए, भाई दूज पर। बोल ऐसे ही लिरिक कार्ड पर आते हैं, नाम हाइलाइट होकर। आपका गीत आपकी अपनी बातों से बनेगा।

बोल, हिंदी मेंआधी मैगी

मुखड़ा

प्रिया दीदी, याद है वो नानी की छत,

रात के दो बजे, एक कटोरी मैगी।

आधी तूने खाई, आधी मुझे दी,

बोली, “चुप! मम्मी को मत बताना।”

कोरस

ओ दीदी, मेरी दीदी,

तू डाँट भी है, तू ढाल भी है।

टीका हो दूज का, या रोज़ की लड़ाई,

तेरे बिना ये घर, घर ही नहीं।

सैंपल प्रीमियर सुनिए →
धुनzo सैंपल पोस्टर: प्रिया, दीदी, भाई दूज प्रीमियर, संगीत: धुनzo, एक रोहन प्रोडक्शन

कितने का है?

₹199 · GST शामिल

₹199 आपके पहले गीत के लिए, पहले 1,000 ग्राहकों के लिए। फिर ₹399।

भारत के बाहर से? $2.99 लॉन्च, फिर $4.99।

हर गीत के साथ

  • बोल, जिन्हें आप ख़ुद अप्रूव करते हैं
  • दो रिकॉर्डेड वर्ज़न: A और B
  • प्रीमियर गिफ़्ट पेज, एक टिकट लिंक के साथ
  • दोनों गीत MP3 में, डाउनलोड करके हमेशा आपके
  • पोस्टर, 3 साइज़ में (स्टेटस, स्क्वेयर, लिंक प्रीव्यू)
  • एक फ़्री रीमेक, 7 दिन के अंदर

मन बदलने पर रिफ़ंड नहीं। हम न बना पाएँ तो पूरा रिफ़ंड, अपने आप। 15 दिन में सेव कर लीजिए। पूरी रिफ़ंड पॉलिसी

कैसे बनता है

  1. 1 · लिखिए

    किसके लिए, कौन-सा मौक़ा, और उनके बारे में 3 छोटी बातें। बोलकर या लिखकर, हिंदी, अंग्रेज़ी या दोनों में।

  2. 2 · अप्रूव कीजिए

    कुछ मिनट में बोल आ जाते हैं, नाम के साथ। कोई लाइन बदलनी हो तो बदलिए, फिर एक टैप: "बढ़िया, गीत बनाइए"।

  3. 3 · भेजिए

    दो वर्ज़न तैयार, A और B। पसंद वाला चुनिए और WhatsApp पर प्रीमियर का टिकट भेजिए।

सवाल-जवाब

जन्मदिन का गीत कितने का है?

₹199 आपके पहले गीत के लिए, पहले 1,000 ग्राहकों के लिए। फिर ₹399। दोनों में GST शामिल है।

भारत के बाहर से पे कर रहे हैं तो $2.99 लॉन्च, फिर $4.99।

गीत बनने में कितना समय लगता है?

बोल आम तौर पर कुछ मिनट में आ जाते हैं, और अप्रूव करते ही रिकॉर्डिंग शुरू होती है।

फिर भी दो दिन पहले ऑर्डर कर लीजिए: बोल के लिए हमारी गारंटी 24 घंटे की है, और अप्रूव करने के बाद रिकॉर्डिंग के लिए भी 24 घंटे। हम इससे चूक गए तो पूरा रिफ़ंड, अपने आप।

क्या गीत में सच में उनका नाम आता है?

हाँ। बोल में उनका नाम या जिस नाम से आप बुलाते हैं, वह आता है, और लिरिक कार्ड पर नाम हाइलाइट होता है। अप्रूव करने से पहले आप स्पेलिंग ठीक कर सकते हैं और कोई भी लाइन बदल सकते हैं।

क्या हिंदी में नाम वाला जन्मदिन गीत बन सकता है?

हाँ। ऑर्डर करते वक़्त गीत की भाषा चुनिए: अभी हिंदी, हिंग्लिश, अंग्रेज़ी। हिंदी चुनें तो पूरा गीत हिंदी में होता है; हिंग्लिश में हिंदी और अंग्रेज़ी शब्द वैसे ही मिलकर आते हैं जैसे हम बोलते हैं।

क्या दोस्त के लिए भी बन सकता है?

हाँ। रिश्ते में "दोस्त" चुनिए। हॉस्टल की रातें, कैंटीन का उधार, आख़िरी बेंच: दोस्त के लिए वही लिखिए जो सिर्फ़ आप दोनों जानते हैं।

क्या यह AI से बनता है?

हाँ। धुनzo गीत AI की मदद से लिखता और गाता है, और हर गिफ़्ट पेज पर साफ़ "Made with AI" लिखा होता है।

बोल में देर हो तो हमारे गीतकार ख़ुद उन्हें पूरा करते हैं। हम किसी गायक की आवाज़ या किसी फ़िल्मी गाने की नक़ल नहीं करते।

किसके लिए बनाएँ?

तीन मिनट में उनकी बातें, कुछ मिनट में बोल।