त्योहार गाइड
रक्षा बंधन का गीत, भैया या दीदी के नाम
राखी पर धागे के साथ एक धुन भी भेजिए। धुनzo आपके भैया या दीदी के लिए उनके नाम का अपना गीत बनाता है: आप तीन छोटी बातें लिखते हैं, बोल अप्रूव करते हैं, और हम दो वर्ज़न (A और B) गाकर बनाते हैं। क़ीमत ₹199, GST शामिल (पहले 10,000 ग्राहकों के लिए लॉन्च ऑफ़र; फिर ₹399)।
राखी कूरियर से जाती है, गीत WhatsApp से: प्रीमियर टिकट खोलते ही गीत बोल के साथ बजता है, चाहे भाई-बहन अलग शहर या अलग देश में हों।

इस बार कब है?
- रक्षा बंधन
298 दिन बाक़ी
क्या लिखें: पाँच सवाल
ऑर्डर करते वक़्त यही पाँच सवाल पूछे जाते हैं। पहले तीन ज़रूरी हैं, आख़िरी दो वैकल्पिक। हर सवाल के साथ एक आइडिया:
1 · भैया आपके लिए कौन हैं?ज़रूरी
जैसे: मेरा छोटा भाई, पर क़द में मुझसे बड़ा, और हर लड़ाई में मेरी तरफ़।
2 · एक पल जो सिर्फ़ आप दोनों जानते होज़रूरी
जैसे: बचपन में राखी के पैसों से दोनों का एक ही आइसक्रीम लेना।
3 · भैया को भैया क्या बनाता है?ज़रूरी
जैसे: चिढ़ाता सबसे ज़्यादा है, पर रात को घर पहुँचने तक फ़ोन नहीं रखता।
4 · जो आपने कभी कहा नहींवैकल्पिक
जैसे: तूने मेरी शादी में जो स्पीच दी थी, उसके बाद मैं कभी थैंक यू नहीं बोल पाई।
5 · आपकी दुआ उनके लिएवैकल्पिक
जैसे: हर राखी पर तेरी कलाई और मेरा धागा, साथ रहें।
अच्छे गीत के लिए
- राखी पर गीत बहन भाई के लिए भी बना सकती है, और भाई बहन के लिए भी।
- जिस नाम से बुलाते हैं (भैया, भाई, छोटू), वही लिखिए।
- राखी से दो दिन पहले बना लीजिए, ताकि धागा और गीत एक ही दिन पहुँचें।
सैंपल गीत: "आधी मैगी"
धुनzo का सैंपल गीत, दीदी के लिए, भाई दूज पर। बोल ऐसे ही लिरिक कार्ड पर आते हैं, नाम हाइलाइट होकर। आपका गीत आपकी अपनी बातों से बनेगा।
मुखड़ा
प्रिया दीदी, याद है वो नानी की छत,
रात के दो बजे, एक कटोरी मैगी।
आधी तूने खाई, आधी मुझे दी,
बोली, “चुप! मम्मी को मत बताना।”
कोरस
ओ दीदी, मेरी दीदी,
तू डाँट भी है, तू ढाल भी है।
टीका हो दूज का, या रोज़ की लड़ाई,
तेरे बिना ये घर, घर ही नहीं।
कितने का है?
₹199 · GST शामिल
₹199 आपके पहले गीत के लिए, पहले 10,000 ग्राहकों के लिए। फिर ₹399।
भारत के बाहर से? $4.99 लॉन्च, फिर $9.99।
हर गीत के साथ
- बोल, जिन्हें आप ख़ुद अप्रूव करते हैं
- दो रिकॉर्डेड वर्ज़न: A और B
- प्रीमियर गिफ़्ट पेज, एक टिकट लिंक के साथ
- दोनों गीत आपके WhatsApp में, हमेशा के लिए
- पोस्टर, 3 साइज़ में (स्टेटस, स्क्वेयर, लिंक प्रीव्यू)
- एक फ़्री रीमेक, 7 दिन के अंदर
मन बदलने पर रिफ़ंड नहीं। हम न बना पाएँ तो पूरा रिफ़ंड, अपने आप। 15 दिन में सेव कर लीजिए। पूरी रिफ़ंड पॉलिसी
कैसे बनता है
1 · लिखिए
किसके लिए, कौन-सा मौक़ा, और उनके बारे में 3 छोटी बातें। बोलकर या लिखकर, हिंदी, अंग्रेज़ी या दोनों में।
2 · अप्रूव कीजिए
कुछ मिनट में बोल आ जाते हैं, नाम के साथ। कोई लाइन बदलनी हो तो बदलिए, फिर एक टैप: "Perfect, गीत बनाओ"।
3 · भेजिए
दो वर्ज़न तैयार, A और B। पसंद वाला चुनिए और WhatsApp पर प्रीमियर का टिकट भेजिए।
सवाल-जवाब
रक्षा बंधन का गीत कितने का है?
₹199 आपके पहले गीत के लिए, पहले 10,000 ग्राहकों के लिए। फिर ₹399। दोनों में GST शामिल है।
भारत के बाहर से पे कर रहे हैं तो $4.99 लॉन्च, फिर $9.99।
रक्षा बंधन से कितने दिन पहले ऑर्डर करें?
बोल आम तौर पर कुछ मिनट में आ जाते हैं, और अप्रूव करते ही रिकॉर्डिंग शुरू होती है।
फिर भी दो दिन पहले ऑर्डर कर लीजिए: बोल के लिए हमारी गारंटी 24 घंटे की है, और अप्रूव के बाद रिकॉर्डिंग के लिए भी 24 घंटे। इनमें चूकें तो पूरा रिफ़ंड, अपने आप।
भाई विदेश में रहता है, क्या गीत उसे मिल जाएगा?
हाँ। गीत एक WhatsApp लिंक से दुनिया में कहीं भी सुना जा सकता है। अगर आप भारत के बाहर से पे कर रहे हैं तो क़ीमत $4.99 लॉन्च, फिर $9.99।
क्या एक गीत दो भाइयों के लिए बन सकता है?
हर ऑर्डर एक रिश्ते के लिए होता है। दो भाइयों के लिए दो अलग गीत सबसे पर्सनल रहते हैं, क्योंकि हर गीत उनकी अपनी बातों से बनता है।
क्या यह AI से बनता है?
हाँ। धुनzo गीत AI की मदद से लिखता और गाता है, और हर गिफ़्ट पेज पर साफ़ "Made with AI" लिखा होता है।
बोल में देर हो तो एक इंसान गीतकार उन्हें पूरा करता है। हम किसी गायक की आवाज़ या किसी फ़िल्मी गाने की नक़ल नहीं करते।
किसके लिए बनाएँ?
तीन मिनट में उनकी बातें, कुछ मिनट में बोल।