सीधे कंटेंट पर जाइए

त्योहार गाइड

भाई दूज का गीत, दीदी या भैया के नाम

भाई दूज पर दीदी या भैया को उनके नाम का अपना गीत भेजिए। आप उनके बारे में तीन छोटी बातें लिखते हैं, धुनzo बोल लिखता है, आप अप्रूव करते हैं, और हम दो वर्ज़न (A और B) गाकर बनाते हैं। क़ीमत ₹199, GST शामिल (पहले 10,000 ग्राहकों के लिए लॉन्च ऑफ़र; फिर ₹399)।

टीके पर साथ न हो पाएँ, तब भी गीत पहुँचेगा: WhatsApp पर एक प्रीमियर टिकट जाता है, जिसे खोलते ही गीत बोल के साथ बजता है।

लोक-कला चित्र: रात को छत पर एक कटोरी मैगी बाँटते भाई-बहन, पास में हारमोनियम और ढोलक

इस बार कब है?

  • भाई दूज
    19 दिन बाक़ी
  • भाई दूज
    373 दिन बाक़ी

त्योहारों की तारीख़ें द्रिक पंचांग (नई दिल्ली) से वेरिफ़ाई की गई हैं; आपके शहर में तिथि थोड़ी अलग हो सकती है।

क्या लिखें: पाँच सवाल

ऑर्डर करते वक़्त यही पाँच सवाल पूछे जाते हैं। पहले तीन ज़रूरी हैं, आख़िरी दो वैकल्पिक। हर सवाल के साथ एक आइडिया:

  1. 1 · दीदी आपके लिए कौन हैं?ज़रूरी

    जैसे: चार साल बड़ी, स्कूल के दिनों में मेरा टिफ़िन और होमवर्क दोनों संभालती थी।

  2. 2 · एक पल जो सिर्फ़ आप दोनों जानते होज़रूरी

    जैसे: भाई दूज की सुबह टीके से पहले चुपके से मिठाई खा लेना।

  3. 3 · दीदी को दीदी क्या बनाता है?ज़रूरी

    जैसे: डाँटती भी वही है, और पापा से बचाती भी वही है।

  4. 4 · जो आपने कभी कहा नहींवैकल्पिक

    जैसे: शादी के बाद घर ख़ाली लगता है, और फ़ोन पर तेरा "खाना खाया?" सबसे अच्छा लगता है।

  5. 5 · आपकी दुआ उनके लिएवैकल्पिक

    जैसे: हर भाई दूज पर मैं सामने रहूँ, चाहे कितनी भी दूर हूँ।

अच्छे गीत के लिए

  • उनका असली नाम या जिस नाम से आप बुलाते हैं (दीदी, दी, जीजी) लिखिए; गीत में वही आएगा।
  • एक छोटा, सच्चा पल एक लंबी तारीफ़ से बेहतर गीत बनाता है।
  • किसी गायक या फ़िल्मी गाने का नाम मत लिखिए; हम किसी की नक़ल नहीं करते।

सैंपल गीत: "आधी मैगी"

धुनzo का सैंपल गीत, दीदी के लिए, भाई दूज पर। बोल ऐसे ही लिरिक कार्ड पर आते हैं, नाम हाइलाइट होकर। आपका गीत आपकी अपनी बातों से बनेगा।

बोल, हिंदी मेंआधी मैगी

मुखड़ा

प्रिया दीदी, याद है वो नानी की छत,

रात के दो बजे, एक कटोरी मैगी।

आधी तूने खाई, आधी मुझे दी,

बोली, “चुप! मम्मी को मत बताना।”

कोरस

ओ दीदी, मेरी दीदी,

तू डाँट भी है, तू ढाल भी है।

टीका हो दूज का, या रोज़ की लड़ाई,

तेरे बिना ये घर, घर ही नहीं।

सैंपल प्रीमियर सुनिए →
धुनzo सैंपल पोस्टर: प्रिया, दीदी, भाई दूज प्रीमियर, संगीत: धुनzo, एक रोहन प्रोडक्शन

कितने का है?

₹199 · GST शामिल

₹199 आपके पहले गीत के लिए, पहले 10,000 ग्राहकों के लिए। फिर ₹399।

भारत के बाहर से? $4.99 लॉन्च, फिर $9.99।

हर गीत के साथ

  • बोल, जिन्हें आप ख़ुद अप्रूव करते हैं
  • दो रिकॉर्डेड वर्ज़न: A और B
  • प्रीमियर गिफ़्ट पेज, एक टिकट लिंक के साथ
  • दोनों गीत आपके WhatsApp में, हमेशा के लिए
  • पोस्टर, 3 साइज़ में (स्टेटस, स्क्वेयर, लिंक प्रीव्यू)
  • एक फ़्री रीमेक, 7 दिन के अंदर

मन बदलने पर रिफ़ंड नहीं। हम न बना पाएँ तो पूरा रिफ़ंड, अपने आप। 15 दिन में सेव कर लीजिए। पूरी रिफ़ंड पॉलिसी

कैसे बनता है

  1. 1 · लिखिए

    किसके लिए, कौन-सा मौक़ा, और उनके बारे में 3 छोटी बातें। बोलकर या लिखकर, हिंदी, अंग्रेज़ी या दोनों में।

  2. 2 · अप्रूव कीजिए

    कुछ मिनट में बोल आ जाते हैं, नाम के साथ। कोई लाइन बदलनी हो तो बदलिए, फिर एक टैप: "Perfect, गीत बनाओ"।

  3. 3 · भेजिए

    दो वर्ज़न तैयार, A और B। पसंद वाला चुनिए और WhatsApp पर प्रीमियर का टिकट भेजिए।

सवाल-जवाब

भाई दूज का गीत कितने का है?

₹199 आपके पहले गीत के लिए, पहले 10,000 ग्राहकों के लिए। फिर ₹399। दोनों में GST शामिल है।

भारत के बाहर से पे कर रहे हैं तो $4.99 लॉन्च, फिर $9.99।

भाई दूज से कितने दिन पहले ऑर्डर करें?

बोल आम तौर पर कुछ मिनट में आ जाते हैं, और अप्रूव करते ही रिकॉर्डिंग शुरू होती है।

फिर भी दो दिन पहले ऑर्डर कर लीजिए: बोल के लिए हमारी गारंटी 24 घंटे की है, और अप्रूव के बाद रिकॉर्डिंग के लिए भी 24 घंटे। इनमें चूकें तो पूरा रिफ़ंड, अपने आप।

दीदी दूर रहती हैं, गीत उन्हें कैसे मिलेगा?

आपको एक प्रीमियर टिकट लिंक मिलता है जो आप WhatsApp पर भेजते हैं। दीदी लिंक खोलते ही गीत सुन सकती हैं, बोल के साथ; कोई ऐप या लॉगिन नहीं।

दोनों गीत आपके WhatsApp में भी आते हैं, तो आप फ़ैमिली ग्रुप में भी भेज सकते हैं।

भाई दूज और रक्षा बंधन के गीत में क्या फ़र्क़ है?

गीत आपकी बातों से बनता है, त्योहार सिर्फ़ मौक़ा है। भाई दूज चुनें तो बोल में टीके और दूज का ज़िक्र आ सकता है; राखी चुनें तो धागे और राखी का। बाक़ी गीत पूरी तरह आपके रिश्ते के बारे में होता है।

क्या यह AI से बनता है?

हाँ। धुनzo गीत AI की मदद से लिखता और गाता है, और हर गिफ़्ट पेज पर साफ़ "Made with AI" लिखा होता है।

बोल में देर हो तो एक इंसान गीतकार उन्हें पूरा करता है। हम किसी गायक की आवाज़ या किसी फ़िल्मी गाने की नक़ल नहीं करते।

किसके लिए बनाएँ?

तीन मिनट में उनकी बातें, कुछ मिनट में बोल।