सीधे कंटेंट पर जाइए

रिश्ता गाइड

शादी की सालगिरह का गीत

शादी की सालगिरह पर पत्नी या पति के लिए, या माँ-पापा की सालगिरह पर, एक पर्सनल गीत बनवाइए। आप तीन छोटी बातें लिखते हैं, बोल अप्रूव करते हैं, और धुनzo दो वर्ज़न (A और B) गाकर तैयार करता है, हिंदी, हिंग्लिश या अंग्रेज़ी में। क़ीमत ₹199, GST शामिल (पहले 1,000 ग्राहकों के लिए लॉन्च ऑफ़र; फिर ₹399)।

पहली सालगिरह हो या पच्चीसवीं: डिनर पर साथ बैठकर प्रीमियर लिंक खोलिए, या माँ-पापा के लिए फ़ैमिली ग्रुप में भेजिए ताकि सारे भाई-बहन साथ सुनें।

लोक-कला चित्र: रात को छत पर बड़े चाँद के नीचे पति-पत्नी, पति पत्नी को पानी का गिलास दे रहा है, चारों ओर लोक-कला का बॉर्डर

आने वाले मौक़े

  • करवा चौथ
    4 दिन बाक़ी
  • दिवाली
    14 दिन बाक़ी
  • वैलेंटाइन डे
    112 दिन बाक़ी
  • हरियाली तीज
    283 दिन बाक़ी

त्योहारों की तारीख़ें द्रिक पंचांग (नई दिल्ली) से वेरिफ़ाई की गई हैं; आपके शहर में तिथि थोड़ी अलग हो सकती है।

क्या लिखें: पाँच सवाल

ऑर्डर करते वक़्त यही पाँच सवाल पूछे जाते हैं। पहले तीन ज़रूरी हैं, आख़िरी दो आपकी मर्ज़ी। हर सवाल के साथ एक आइडिया:

  1. 1 · पूजा आपके लिए कौन हैं?ज़रूरी

    जैसे: पूजा, मेरी पत्नी, दस साल से, और घर की असली बॉस।

  2. 2 · एक पल जो सिर्फ़ आप दोनों जानते हैंज़रूरी

    जैसे: हनीमून पर शिमला की बस छूट गई थी, और हम ढाबे की चाय पर पूरी शाम हँसते रहे।

  3. 3 · पूजा में ऐसा क्या ख़ास है?ज़रूरी

    जैसे: मेरे हर "बस पाँच मिनट" को दस साल से हँसकर झेल रही है।

  4. 4 · जो आपने कभी कहा नहींज़रूरी नहीं

    जैसे: पापा के अस्पताल वाले दिनों में तुमने जो संभाला, उसके लिए मैंने कभी शुक्रिया नहीं कहा।

  5. 5 · आपकी दुआ उनके लिएज़रूरी नहीं

    जैसे: अगले दस साल भी ऐसे ही, एक ही कंबल के लिए लड़ते हुए।

अच्छे गीत के लिए

  • मौक़े में "सालगिरह" चुनिए। कितने साल हुए, यह अपनी बातों में लिखिए; बोल में आ सकता है।
  • मेहंदी, बारात, फेरे: यह हर शादी में होता है। जो सिर्फ़ आप दोनों का है, वही लिखिए: पहला किराए का घर, स्कूटर पर पहली लंबी सैर।
  • माँ-पापा की सालगिरह के लिए भाई-बहन मिलकर बातें जोड़िए, और कोई एक ऑर्डर करे।

सैंपल गीत: "आधी मैगी"

धुनzo का सैंपल गीत, दीदी के लिए, भाई दूज पर। बोल ऐसे ही लिरिक कार्ड पर आते हैं, नाम हाइलाइट होकर। आपका गीत आपकी अपनी बातों से बनेगा।

बोल, हिंदी मेंआधी मैगी

मुखड़ा

प्रिया दीदी, याद है वो नानी की छत,

रात के दो बजे, एक कटोरी मैगी।

आधी तूने खाई, आधी मुझे दी,

बोली, “चुप! मम्मी को मत बताना।”

कोरस

ओ दीदी, मेरी दीदी,

तू डाँट भी है, तू ढाल भी है।

टीका हो दूज का, या रोज़ की लड़ाई,

तेरे बिना ये घर, घर ही नहीं।

सैंपल प्रीमियर सुनिए →
धुनzo सैंपल पोस्टर: प्रिया, दीदी, भाई दूज प्रीमियर, संगीत: धुनzo, एक रोहन प्रोडक्शन

कितने का है?

₹199 · GST शामिल

₹199 आपके पहले गीत के लिए, पहले 1,000 ग्राहकों के लिए। फिर ₹399।

भारत के बाहर से? $2.99 लॉन्च, फिर $4.99।

हर गीत के साथ

  • बोल, जिन्हें आप ख़ुद अप्रूव करते हैं
  • दो रिकॉर्डेड वर्ज़न: A और B
  • प्रीमियर गिफ़्ट पेज, एक टिकट लिंक के साथ
  • दोनों गीत MP3 में, डाउनलोड करके हमेशा आपके
  • पोस्टर, 3 साइज़ में (स्टेटस, स्क्वेयर, लिंक प्रीव्यू)
  • एक फ़्री रीमेक, 7 दिन के अंदर

मन बदलने पर रिफ़ंड नहीं। हम न बना पाएँ तो पूरा रिफ़ंड, अपने आप। 15 दिन में सेव कर लीजिए। पूरी रिफ़ंड पॉलिसी

कैसे बनता है

  1. 1 · लिखिए

    किसके लिए, कौन-सा मौक़ा, और उनके बारे में 3 छोटी बातें। बोलकर या लिखकर, हिंदी, अंग्रेज़ी या दोनों में।

  2. 2 · अप्रूव कीजिए

    कुछ मिनट में बोल आ जाते हैं, नाम के साथ। कोई लाइन बदलनी हो तो बदलिए, फिर एक टैप: "बढ़िया, गीत बनाइए"।

  3. 3 · भेजिए

    दो वर्ज़न तैयार, A और B। पसंद वाला चुनिए और WhatsApp पर प्रीमियर का टिकट भेजिए।

सवाल-जवाब

सालगिरह का गीत कितने का है?

₹199 आपके पहले गीत के लिए, पहले 1,000 ग्राहकों के लिए। फिर ₹399। दोनों में GST शामिल है।

भारत के बाहर से पे कर रहे हैं तो $2.99 लॉन्च, फिर $4.99।

गीत बनने में कितना समय लगता है?

बोल आम तौर पर कुछ मिनट में आ जाते हैं, और अप्रूव करते ही रिकॉर्डिंग शुरू होती है।

फिर भी दो दिन पहले ऑर्डर कर लीजिए: बोल के लिए हमारी गारंटी 24 घंटे की है, और अप्रूव करने के बाद रिकॉर्डिंग के लिए भी 24 घंटे। हम इससे चूक गए तो पूरा रिफ़ंड, अपने आप।

माँ-पापा की सालगिरह के लिए गीत कैसे बनाएँ?

हर ऑर्डर एक रिश्ते के लिए होता है। रिश्ते में माँ या पापा चुनिए, मौक़ा "सालगिरह", और अपनी बातों में दोनों के बारे में लिखिए। बोल आप पहले पढ़ते हैं और कोई भी लाइन बदल सकते हैं।

प्रीमियर टिकट फ़ैमिली ग्रुप में भेजिए, ताकि दूर रहने वाले भाई-बहन भी साथ सुनें।

क्या गीत में दोनों के नाम आ सकते हैं?

गीत उनके नाम से बनता है जिनके लिए आप ऑर्डर करते हैं। अपना नाम भी चाहिए तो अपनी बातों में लिख दीजिए, जैसे "रोहित और पूजा, दस साल"। अप्रूव करने से पहले आप बोल पढ़कर बदल सकते हैं।

क्या यह AI से बनता है?

हाँ। धुनzo गीत AI की मदद से लिखता और गाता है, और हर गिफ़्ट पेज पर साफ़ "Made with AI" लिखा होता है।

बोल में देर हो तो हमारे गीतकार ख़ुद उन्हें पूरा करते हैं। हम किसी गायक की आवाज़ या किसी फ़िल्मी गाने की नक़ल नहीं करते।

किसके लिए बनाएँ?

तीन मिनट में उनकी बातें, कुछ मिनट में बोल।