एक रिश्ता। कुछ बातें। एक गीत।
हर रिश्ते का अपना गीत।
उनके बारे में बताइए, हम उनका गीत बनाएँगे। हिंदी, हिंग्लिश या अंग्रेज़ी में, दो वर्ज़न, और WhatsApp पर एक फ़िल्मी प्रीमियर।
₹199 · GST शामिल · 10,000 जगह बाक़ी

अब दिखाया जा रहा है · सैंपल
सैंपल प्रीमियर सुनिए
रोहन ने अपनी प्रिया दीदी के लिए यह गीत बनवाया: नानी की छत, रात के दो बजे, एक कटोरी मैगी। आपके गीत में आपकी अपनी बातें होंगी।
Admit one: दीदी
आधी मैगी
स्टारिंग: दीदी · संगीत: धुनzo · एक रोहन प्रोडक्शन
मुखड़ा
प्रिया दीदी, याद है वो नानी की छत,
रात के दो बजे, एक कटोरी मैगी।
आधी तूने खाई, आधी मुझे दी,
बोली, “चुप! मम्मी को मत बताना।”
कोरस
ओ दीदी, मेरी दीदी,
तू डाँट भी है, तू ढाल भी है।
टीका हो दूज का, या रोज़ की लड़ाई,
तेरे बिना ये घर, घर ही नहीं।
तीन क़दम
आप उनके बारे में बताइए। बाक़ी हम।

लिखिए
किसके लिए, कौन-सा मौक़ा, और उनके बारे में 3 छोटी बातें। बोलकर या लिखकर, हिंदी, अंग्रेज़ी या दोनों में।

अप्रूव कीजिए
कुछ मिनट में बोल आ जाते हैं, नाम के साथ। कोई लाइन बदलनी हो तो बदलिए, फिर एक टैप: "Perfect, गीत बनाओ"।

भेजिए
दो वर्ज़न तैयार, A और B। पसंद वाला चुनिए और WhatsApp पर प्रीमियर का टिकट भेजिए।
लॉन्च ऑफ़र
एक क़ीमत। सब कुछ शामिल।
₹199 आपके पहले गीत के लिए, पहले 10,000 ग्राहकों के लिए। फिर ₹399।
भारत के बाहर से? $4.99 लॉन्च, फिर $9.99।
उनका गीत बनाइएमन बदलने पर रिफ़ंड नहीं। हम न बना पाएँ तो पूरा रिफ़ंड, अपने आप। 15 दिन में सेव कर लीजिए। पूरी रिफ़ंड पॉलिसी
हर गीत के साथ
- बोल, जिन्हें आप ख़ुद अप्रूव करते हैं
- दो रिकॉर्डेड वर्ज़न: A और B
- प्रीमियर गिफ़्ट पेज, एक टिकट लिंक के साथ
- दोनों गीत आपके WhatsApp में, हमेशा के लिए
- पोस्टर, 3 साइज़ में (स्टेटस, स्क्वेयर, लिंक प्रीव्यू)
- एक फ़्री रीमेक, 7 दिन के अंदर
हर रिश्ता, हर मौक़ा
किसके लिए बनाएँ?
दीदी की डाँट, माँ का टिफ़िन, दादी की लोरी। जो याद सिर्फ़ आपकी है, वही गीत बनती है।






आने वाले त्योहार
अगला प्रीमियर कब है?
त्योहार से पहले बना लीजिए। गीत कुछ ही मिनट में तैयार होते हैं।
गीत गाइड
त्योहारों और रिश्तों के गीत
तारीख़, क्या लिखें, सैंपल गीत और क़ीमत, एक जगह।
- दिवाली गीतमाँ, पापा और परिवार के लिए
- भाई दूज गीतदीदी या भैया के लिए, टीके के दिन
- करवा चौथ गीतपत्नी या पति के लिए, चाँद के इंतज़ार में
- रक्षा बंधन गीतभैया या दीदी के लिए, धागे के साथ
- दीदी और भैया के गीतजन्मदिन, शादी, राखी या बस यूँ ही
- माँ और पापा के गीतजन्मदिन, सालगिरह, मदर्स डे, फ़ादर्स डे
- पति-पत्नी के गीतसालगिरह, जन्मदिन, वैलेंटाइन डे
सवाल-जवाब
पहले यह जान लीजिए
कितने का है?
₹199 आपके पहले गीत के लिए, पहले 10,000 ग्राहकों के लिए। फिर ₹399। दोनों में GST शामिल है।
भारत के बाहर से पे कर रहे हैं तो $4.99 लॉन्च, फिर $9.99।
काउंटर असली है: जितनी जगह दिखती है, उतनी ही बाक़ी है।
क्या मुझे गाना या कुछ रिकॉर्ड करना होगा?
बिल्कुल नहीं। आप सिर्फ़ उनके बारे में बताते हैं और बोल अप्रूव करते हैं। लिखना, गाना और संगीत, सब हम करते हैं।
बोल पसंद न आएँ तो?
कोई भी लाइन टैप करके बदल सकते हैं, या "दूसरे शब्द" से 2 नए ड्राफ़्ट ले सकते हैं।
7 दिन तक अप्रूव नहीं किया तो हम जैसा लिखा है, वैसा ही गीत बना देते हैं।
गीत बनने के बाद 7 दिन के अंदर एक फ़्री रीमेक: नया मूड, नई आवाज़ या नाम की स्पेलिंग।
रिफ़ंड मिलता है?
मन बदलने पर रिफ़ंड नहीं, क्योंकि हर गीत आपके लिए अलग से बनता है और आप बोल पहले अप्रूव करते हैं।
हम चूकें तो पूरा रिफ़ंड, अपने आप: पेमेंट हुआ पर ऑर्डर नहीं बना, दो बार पेमेंट, 24 घंटे में बोल नहीं आए, अप्रूव के 24 घंटे बाद भी कोई वर्ज़न नहीं बना, या हमारी ग़लती से ऑर्डर रुका।
सिर्फ़ एक वर्ज़न बना तो वह मिलेगा, साथ में एक रीमेक क्रेडिट। रिफ़ंड उसी पेमेंट तरीक़े पर, RBI की समय-सीमा में, GST क्रेडिट नोट के साथ।
क्या यह AI से बनता है?
हाँ। धुनzo गीत AI की मदद से लिखता और गाता है, और हर गिफ़्ट पेज पर साफ़ "Made with AI" लिखा होता है।
बोल में देर हो तो एक इंसान गीतकार उन्हें पूरा करता है। हम किसी गायक की आवाज़ या किसी फ़िल्मी गाने की नक़ल नहीं करते।
किस भाषा में गीत बन सकता है?
अभी लाइव: हिंदी, हिंग्लिश, अंग्रेज़ी।
वेटलिस्ट पर: पंजाबी, मराठी, गुजराती, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया, भोजपुरी। आपकी भाषा लाइव होते ही WhatsApp पर बता देंगे।
मेरा लिखा हुआ कहाँ जाता है?
आपका लिखा, बोल और रिकॉर्डिंग 15वें दिन डिलीट हो जाते हैं। दोनों MP3 आपके WhatsApp में पहले ही आ जाते हैं, तो गीत आपके पास रहता है।
म्यूज़िक वीडियो आपके फ़ोन पर बनता है; फ़ोटो अपलोड नहीं होतीं। हम आपका डेटा बेचते नहीं।
जिनके लिए गीत है, उन्हें क्या करना होगा?
कुछ नहीं। उन्हें एक टिकट लिंक मिलता है। खोलते ही पर्दा खुलता है और गीत बजता है, बोल के साथ। कोई लॉगिन नहीं।
धुनzo कौन चलाता है?
धुनzo (Dhunzo, dhunzo.com) Nexivara का ब्रांड है, जयपुर, राजस्थान से। पेमेंट Nexivara लेता है और हर ऑर्डर के साथ GST इनवॉइस देता है (GSTIN 08AWPPB6630G2ZH)।
शिकायत अधिकारी: Karan Bindal, +91 96363 69360।
WhatsApp: +91 96363 69360
किसका गीत पहले बनेगा?
तीन मिनट में उनकी बातें, कुछ मिनट में बोल। प्रीमियर आपके हाथ में।
उनका गीत बनाइए