सीधे कंटेंट पर जाइए

रिश्ता गाइड

दीदी और भैया के लिए गीत

भाई-बहन का रिश्ता एक ही गीत में: डाँट, ढाल और आधी मैगी। धुनzo दीदी या भैया के लिए उनके नाम का अपना गीत बनाता है, हिंदी, हिंग्लिश या अंग्रेज़ी में, दो वर्ज़न (A और B) के साथ। क़ीमत ₹199, GST शामिल (पहले 10,000 ग्राहकों के लिए लॉन्च ऑफ़र; फिर ₹399)।

मौक़ा कोई भी हो सकता है: जन्मदिन, उनकी शादी, नई नौकरी, राखी, भाई दूज, या बस यूँ ही। हमारा सैंपल गीत "आधी मैगी" भी एक दीदी के लिए है।

लोक-कला चित्र: बड़ी बहन छोटे भाई का कान खींच रही है, भाई के हाथ में पतंग और कलाई पर धागा

आने वाले मौक़े

  • दिवाली
    16 दिन बाक़ी
  • भाई दूज
    19 दिन बाक़ी
  • रक्षा बंधन
    298 दिन बाक़ी

त्योहारों की तारीख़ें द्रिक पंचांग (नई दिल्ली) से वेरिफ़ाई की गई हैं; आपके शहर में तिथि थोड़ी अलग हो सकती है।

क्या लिखें: पाँच सवाल

ऑर्डर करते वक़्त यही पाँच सवाल पूछे जाते हैं। पहले तीन ज़रूरी हैं, आख़िरी दो वैकल्पिक। हर सवाल के साथ एक आइडिया:

  1. 1 · दीदी आपके लिए कौन हैं?ज़रूरी

    जैसे: मेरी बड़ी बहन, 4 साल बड़ी। मम्मी ऑफ़िस में होती थीं, तब उसी ने संभाला।

  2. 2 · एक पल जो सिर्फ़ आप दोनों जानते होज़रूरी

    जैसे: नानी की छत पर रात 2 बजे मैगी। आधी उसने खाई, आधी मुझे दी।

  3. 3 · दीदी को दीदी क्या बनाता है?ज़रूरी

    जैसे: डाँटती बहुत है, पर मुश्किल में सबसे पहले वही खड़ी होती है।

  4. 4 · जो आपने कभी कहा नहींवैकल्पिक

    जैसे: तू न होती तो मैं इतना बहादुर न होता।

  5. 5 · आपकी दुआ उनके लिएवैकल्पिक

    जैसे: हर भाई दूज पर मैं सामने रहूँ, चाहे कितनी भी दूर हूँ।

अच्छे गीत के लिए

  • बड़ी दीदी हों या छोटा भाई, गीत उन्हें उसी तरह बुलाता है जैसे आप बुलाते हैं।
  • जन्मदिन के लिए "जन्मदिन" मौक़ा चुनिए, शादी के लिए "शादी": बोल मौक़े के हिसाब से बनते हैं।
  • एक ही लाइन काफ़ी है, अगर वह सच्ची है।

सैंपल गीत: "आधी मैगी"

धुनzo का सैंपल गीत, दीदी के लिए, भाई दूज पर। बोल ऐसे ही लिरिक कार्ड पर आते हैं, नाम हाइलाइट होकर। आपका गीत आपकी अपनी बातों से बनेगा।

बोल, हिंदी मेंआधी मैगी

मुखड़ा

प्रिया दीदी, याद है वो नानी की छत,

रात के दो बजे, एक कटोरी मैगी।

आधी तूने खाई, आधी मुझे दी,

बोली, “चुप! मम्मी को मत बताना।”

कोरस

ओ दीदी, मेरी दीदी,

तू डाँट भी है, तू ढाल भी है।

टीका हो दूज का, या रोज़ की लड़ाई,

तेरे बिना ये घर, घर ही नहीं।

सैंपल प्रीमियर सुनिए →
धुनzo सैंपल पोस्टर: प्रिया, दीदी, भाई दूज प्रीमियर, संगीत: धुनzo, एक रोहन प्रोडक्शन

कितने का है?

₹199 · GST शामिल

₹199 आपके पहले गीत के लिए, पहले 10,000 ग्राहकों के लिए। फिर ₹399।

भारत के बाहर से? $4.99 लॉन्च, फिर $9.99।

हर गीत के साथ

  • बोल, जिन्हें आप ख़ुद अप्रूव करते हैं
  • दो रिकॉर्डेड वर्ज़न: A और B
  • प्रीमियर गिफ़्ट पेज, एक टिकट लिंक के साथ
  • दोनों गीत आपके WhatsApp में, हमेशा के लिए
  • पोस्टर, 3 साइज़ में (स्टेटस, स्क्वेयर, लिंक प्रीव्यू)
  • एक फ़्री रीमेक, 7 दिन के अंदर

मन बदलने पर रिफ़ंड नहीं। हम न बना पाएँ तो पूरा रिफ़ंड, अपने आप। 15 दिन में सेव कर लीजिए। पूरी रिफ़ंड पॉलिसी

कैसे बनता है

  1. 1 · लिखिए

    किसके लिए, कौन-सा मौक़ा, और उनके बारे में 3 छोटी बातें। बोलकर या लिखकर, हिंदी, अंग्रेज़ी या दोनों में।

  2. 2 · अप्रूव कीजिए

    कुछ मिनट में बोल आ जाते हैं, नाम के साथ। कोई लाइन बदलनी हो तो बदलिए, फिर एक टैप: "Perfect, गीत बनाओ"।

  3. 3 · भेजिए

    दो वर्ज़न तैयार, A और B। पसंद वाला चुनिए और WhatsApp पर प्रीमियर का टिकट भेजिए।

सवाल-जवाब

दीदी या भैया का गीत कितने का है?

₹199 आपके पहले गीत के लिए, पहले 10,000 ग्राहकों के लिए। फिर ₹399। दोनों में GST शामिल है।

भारत के बाहर से पे कर रहे हैं तो $4.99 लॉन्च, फिर $9.99।

गीत बनने में कितना समय लगता है?

बोल आम तौर पर कुछ मिनट में आ जाते हैं, और अप्रूव करते ही रिकॉर्डिंग शुरू होती है।

फिर भी दो दिन पहले ऑर्डर कर लीजिए: बोल के लिए हमारी गारंटी 24 घंटे की है, और अप्रूव के बाद रिकॉर्डिंग के लिए भी 24 घंटे। इनमें चूकें तो पूरा रिफ़ंड, अपने आप।

दीदी की शादी पर विदाई का गीत बन सकता है?

हाँ। मौक़े में "शादी" चुनिए और उनके बारे में लिखिए। बोल आप पहले पढ़ते हैं और कोई भी लाइन बदल सकते हैं।

क्या गीत में उनका नाम आता है?

हाँ, बोल में उनका नाम या जिस नाम से आप बुलाते हैं, वह आता है। अप्रूव करने से पहले आप स्पेलिंग ठीक कर सकते हैं।

क्या यह AI से बनता है?

हाँ। धुनzo गीत AI की मदद से लिखता और गाता है, और हर गिफ़्ट पेज पर साफ़ "Made with AI" लिखा होता है।

बोल में देर हो तो एक इंसान गीतकार उन्हें पूरा करता है। हम किसी गायक की आवाज़ या किसी फ़िल्मी गाने की नक़ल नहीं करते।

किसके लिए बनाएँ?

तीन मिनट में उनकी बातें, कुछ मिनट में बोल।